भाजपा सरकार के सभी दावे फरीदाबाद में आकर विफल हो जाते हैं : तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सरकार के सभी दावे फरीदाबाद में आकर विफल हो जाते हैं : तंवर

तंवर ने मोदी और खट्टर सरकार पर फरीदाबाद की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए अच्छे

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने केंद्र की मोदी और हरियाणा में भाजपा की खट्टर सरकार पर फरीदाबाद की जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए अच्छे दिनों की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनाने की योजना को भी जुमला करार दिया। स्मार्ट सिटी ही नहीं स्वच्छ भारत अभियान को लेकर किए जा रहे तमाम दावे फरीदाबाद में आकर विफल साबित हो जाते है। कांग्रेस की ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा के पांचवा चरण का फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र की बडख़ल विधानसभा में सूरजकुंड के समीप अनंगपुर चौक पर शुरुआत के मौके पर उमड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबोधित करते हुए डा अशोक तंवर ने संबोधित करते हुए पिछले चार साल में हरियाणा को पीछे धकेलने में इनेलो को भी बीजेपी का भागीदार बताया। उल्लेखनीय है कि डा अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक व सोनीपत संसदीय क्षेत्रों में चार चरण पूरे हो चुके है।

यह यात्रा भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए ‘अश्वमेध यज्ञ’ के समान : तंवर

फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में पांच दिन चलने वाली साइकिल यात्रा का हथीन में १६ सितम्बर को समापन होगा। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व में अपनी यात्राओं के दौरान भाजपा नेताओं की शह पर सरस्वती नदी के नाम पर भ्रष्टाचार, यमुना नदी में अवैध खनन, नौकरियों की नीलामी, आदि मामले उजागर किए। यात्रा आरम्भ करने से पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार की सुबह पूर्व मंत्री स्व. शिवचरण शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

साथ ही अनंगपुर चौक पर यात्रा आरम्भ करने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का अनंगपुर चौक, अनखीर चौक, अनखीर गांव, बडख़ल, सैनिक कालोनी, नेहरू कालोनी, ग्रेन मार्केट, गुरुद्वारा रोड, दशहरा ग्राऊंड, डबुआ मंडी रोड, जवाहर कालोनी, संजय कालोनी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए साहुपुरा पहुंचने तक लोगों ने जगह-जगह फूलमालाओं, पगड़ी बांध कर, ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।

–  राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।