अजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया हीरे-जवाहरात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अजय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया हीरे-जवाहरात

अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जिसके चलते रोहतक में इनसो

भिवानी : प्रदेश व केंद्र में सत्ता में काबिल पार्टी को भाजपा को जींद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे, इसीलिए वह मांगेराम गुप्ता के दरवाजे खटखटा रही है। यही हाल कांग्रेस व इनेलो का है। इनेलो तो हाथी को चश्मा पहनाने पर तुली है। यह बात जननायक जनता दल के नेता अजय चौटाला ने भिवानी में नए बने दल जननायक जनता दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक जनता दल को बने भी कुछ ही समय हुआ है।

अनेक नेता नए बने दल से प्रतिदिन जुड़ रहे है। पहले जहां पार्टी के पास तीन विधायक होते थे वही अब कालाावली से बलकौर सिंह के रूप में चौथा विधायक भी उनके पाले में आ गया है तथा उन्होंने आज ही इनेलो सरकार में शिक्षा मंत्री रहे बहादुुर सिंह को पार्टी ज्वाईन करवाई है और यही सिलसिला आगे चलता रहेगा। अजय सिंह चौटाला ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपना हीरा-जवाहरात बताते हुए कहा कि जींद उपचुनाव के लिए 10 जनवरी तक कार्यकर्ता जरूरी काम निपटा लें तथा 28 जनवरी को होने वाली जींद विधानसभा चुनाव के लिए जींद में डेरा लगा लें।

कार्यकर्ता न केवल वोट मांंगने जाए बल्कि वोट डलवाने संबंधी जिम्मेवारी को समझते हुए काम करें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। जिसके चलते रोहतक में इनसो के प्रदेशाध्यक्ष रहे प्रदीप देशवाल पर हमला हुआ। दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में हर व्यक्ति आगे बढ़ने को महत्व देता है। इसमें कोई बुराई नहीं। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी 10 जनवरी तक अपना उम्मीदवार घोषित कर देगी। इस अवसर पर सूबेदार वेदप्रकाश ने पार्टी ज्वाइन की पार्टी के अध्यक्ष निशान सिंह सहित सभी कार्यकर्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

(दीपक खंडेलवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।