Adampur By-Election : मोरबी पुल हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर रोड शो किया रद्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Adampur By-Election : मोरबी पुल हादसे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आदमपुर रोड शो किया रद्द

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में एक

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मोरबी में एक पुल के गिरने के मद्देनजर हरियाणा के आदमपुर में अपना रोड शो रद्द कर दिया है। आगामी उपचुनाव में अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए वह आज यानि सोमवार को अमदपुर में रोड शो करने वाले थे।यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होनी है।
बिश्नोई के सीट से इस्तीफा
राज्यसभा सदस्य और पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रमुख सुशील गुप्ता ने पीटीआई को बताया, “गुजरात में पुल दुर्घटना के कारण सोमवार को अरविंद जी का रोड शो रद्द कर दिया गया है।” अगस्त में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के सीट से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूट गया
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने पिछले महीने हिसार से पार्टी के ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुआत की थी। सुशील गुप्ता गांव के बालसमंद में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशी सतेंद्र सिंह के लिए वोट मांग रहे थे।
गौरतलब है कि गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर एक केबल पुल गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 132 हो गई। यह पुल करीब एक सदी पुराना था और मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के बाद इसे पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोल दिया गया था। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।