हरियाणा में एक बार फिर एक्टिव मानसून, 9 जिलों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट

हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव मोड में आ गया है। बता दें मौसम विभाग ने आज

Haryana: हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव मोड में आ गया है। बता दें मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं पंचकूला और यमुनानगर के लिए विशेष वॉर्निंग दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब प्रदेश के सभी जिलों में 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। आपको बता दें कि अगस्त महीने में मानसून कमजोर दिखाई दिया है। 
 हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना 
आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा के अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल और कुरुक्षेत्र जिले में बारिश की संभावना है। इसके दक्षिण पूर्व के पानीपत और सोनीपत जिले के अलावा दक्षिण पश्चिम के जींद जिले में भी बारिश की संभावना है।इन जिलों में 50 एमएम तक बारिश होंने के आसार नजर आ रहे है। इसके साथ ही बादल गरजने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
 24 घंटे में सिर्फ 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई
दरअसल, हरियाणा में 24 घंटे में सिर्फ 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अगस्त महीने में बारिश सामान्य 65 प्रतिशत से घटकर 61 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अगस्त के महीने में 7 दिनों में सिर्फ 9.5 एमएम ही बारिश हुई है. जो सामान्य बारिश से 72 प्रतिशत कम है। वहीं बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूरी आई है। 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान बारिश से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।