अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अश्लील हरकत का विरोध करने पर महिला पर फेंका तेजाब

सौभाग्यवश महिला हमले में बाल-बाल बच गयी और तेजाब के छींटे सिर्फ उसके कपड़े और हाथ पर पड़े

जींद : जिले के सदर नरवाना थाना पुलिस ने एक महिला के साथ अश्लील हरकर करने और विरोध करने पर उसपर तेजाब फेंकने के सिलसिले में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ही गांव का चतर सिंह अकसर उसे अश्लील इशारे करता था, कई बार अश्लील हरकतें भी करता था। दो नवंबर को जब वह घर लौट रही थी, रास्ते में सिंह ने उसकी ओर अश्लील इशारा किया। 
शिकायत के अनुसार, महिला ने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर सिंह ने पहले से अपने पास रखी बोतल का तेजाब महिला पर फेंक दिया। सौभाग्यवश महिला हमले में बाल-बाल बच गयी और तेजाब के छींटे सिर्फ उसके कपड़े और हाथ पर पड़े हैं। पुलिस ने चतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।