कृषि कानूनों को निरस्त करना ऐतिहासिक, फिर भी किसानों को बताएंगे इसके फायदे: नरेंद्र सिंह तोमर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कृषि कानूनों को निरस्त करना ऐतिहासिक, फिर भी किसानों को बताएंगे इसके फायदे: नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कृषि कानूनों को निरस्त करने का निर्णय ‘ऐतिहासिक’ है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता अब भी किसानों को रद्द किए गए कानूनों के लाभों के बारे में बताएंगे। यहां भाजपा के किसान मोर्चा की बैठक में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा, हमने हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम किया है और उनके हित के बारे में बात की है। 
भाजपा इन राज्यों में जीत दर्ज करेगी, कोई असर नहीं होगा 
आगामी विधानसभा चुनावों पर किसानों के विरोध के प्रभाव पर, मंत्री ने दावा किया: देश भर में और यहां तक कि पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में भी पार्टी पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा, पार्टी इन राज्यों में जीत दर्ज करेगी। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने हैं। तोमर ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता अभी भी किसानों को कृषि कानूनों के लाभों के बारे में बताएंगे।  
सरकार इस पर लगातार काम कर रही है 
उन्होंने कहा, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम कर रही है। पार्टी कृषि क्षेत्र की दिशा में काम कर रही है, जिसके लिए सरकार ने एमएसपी को लागत से 1.5 गुना बढ़ाया है, कृषि बुनियादी ढांचे के लिए 1 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। 
केंद्रीय मंत्री तोमर से पूछा गया कि कुछ किसान नेता राजनीतिक पार्टी बनाकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। डैमेज कंट्रोल करने के लिए क्या भाजपा अपनी 7 साल की उपलब्धि किसानों को गिनाएगी? इस सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि भाजपा को चुनाव के बीच में जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जरूरत होती है। भाजपा अगर चुनाव जीतती है तो इसमें किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी का योगदान नहीं होता है। जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, ‘भाजपा जीतेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।