बड़े भाई से पहले घोड़ी चढ़ेंगे अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बड़े भाई से पहले घोड़ी चढ़ेंगे अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला

चौटाला परिवार में जल्‍द ही शहनाई बजने वाली है। इनेलो के वरिष्‍ठ नेता अभय सिंह चौटाला के छोटे

डबवाली : चौटाला परिवार में जल्‍द ही शहनाई बजने वाली है। इनेलो के वरिष्‍ठ नेता अभय सिंह चौटाला के छोटे बेटे अर्जुन चौटाला जल्‍द ही दूल्‍हा बनेंगे। उनकी सगाई 18 जुलाई को यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की पुत्री से होगी। अर्जुन अपने बड़े भाई कर्ण चौटाला से पहले घोड़ी चढ़ेंगे।
अर्जुन का रिश्ता यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की पुत्री जैसमीन कौर से तय हुआ है। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को गांव तेजाखेड़ा स्थित फार्म हाऊस पर सगाई का कार्यक्रम रखा गया है। सबसे छोटे पोते की सगाई में शामिल होने के लिए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने दिल्ली हाई कोर्ट में पैरोल के लिए याचिका दी है। इससे पहले भी ओमप्रकाश चौटाला ने 14 दिन की पैरोल के लिए याचिका लगाई थी। यह लोकसभा चुनाव से पहले ही मंजूर थी, लेकिन इसमें दिल्ली सरकार ने शर्त लगा दी थी। इस कारण वह पैरोल पर नहीं आए थे।
अर्जुन चौटाला परिवार का कृषि कार्य संभालते हैं। वह मई 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। इन दिनों गांव तेजाखेड़ा में होने वाले सगाई कार्यक्रम की तैयारियों में मशगूल हैं। बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम में खास मेहमानों को ही बुलाया जाएगा। सूची में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, ओमप्रकाश चौटाला के ससुराल पंजाब के फाजिल्‍का के गांव पंचकोसी तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के ससुराल रामसरा से मेहमानों को बुलाया जाएगा। फिलहाल मेहमानों की सूची तैयार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।