अभय चौटाला नहीं लड़ेंगे लोस चुनाव, कर्ण-अर्जुन विधानसभा में उतरेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अभय चौटाला नहीं लड़ेंगे लोस चुनाव, कर्ण-अर्जुन विधानसभा में उतरेंगे

अभय चौटाला और अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी के तमाम विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और

चंडीगढ़ : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों की टिकटिक के बीच इनेलो ने गांवों की तरफ रुख किया है। इनेलो विधायक दल के नेता अभय चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी के तमाम विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और प्रमुख कार्यकर्ता एक सप्ताह तक गांवों में रहेंगे।

इस दौरान इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व वाली छह सदस्यीय कमेटी ने टिकटों के लिए पैनल तैयार कर लिए। इन पैनल को जल्द ही पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पास भेजा जाएगा। चौटाला अगले सप्ताह तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकते है। गांव स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने ड्यूटी निर्धारित कर दी है।

पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने मंगलवार को साफ कर दिया कि इनेलो विधायक दल के नेता अभय चौटाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दो दिन पहले अभय चौटाला के हिसार से अपने भतीजे दुष्यंत चौटाला के खिलाफ ताल ठोंकने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थी। इनेलो अभय चौटाला के बेटे अर्जुन अथवा कर्ण चौटाला को विधानसभा चुनाव लड़वा सकता है।

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा के अनुसार ‘चलो गांव की ओर अभियान में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला-हलका व शहरी प्रधान, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश व जिला संयोजक शामिल होंगे। चौपालों पर पार्टी के मुद्दों पर चर्चा होगी।

(राजेश जैन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।