मेवात के 957 पदाधिकारियों ने इनेलो से एक साथ इस्तीफा दिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेवात के 957 पदाधिकारियों ने इनेलो से एक साथ इस्तीफा दिया

पिछले 10 वर्षों से लगातार इनेलो के जिलाध्यक्ष रहे मास्टर बदरूद्दीन की अध्यक्षता में जिलेभर से 957 पदाधिकारियों

पिनगवां : मेवात में इनेलो से इस्तीफा देकर जिला कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य अजय सिंह चौटाला में अपना विश्वास जता रहे हैं। इतना ही नहीं सांसद दुष्यंत चौटाला भी कार्यकर्ताओं को आगामी रैली के लिए जिम्मेवारी सौंप उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। सोमवार को इनेलो के पूर्व जिला अध्यक्ष बदरूददीन के अडबर हाऊस में आयोजित सामूहिक इस्तीफा कार्यक्रम में इनेलो की तमाम जिला कार्यकारिणी ने इनेलो से इस्तीफा दिया और सांसद दुष्यंत चौटाला को अपना समर्थन दिया।

पिछले 10 वर्षों से लगातार INLD के जिलाध्यक्ष रहे मास्टर बदरूद्दीन की अध्यक्षता में जिलेभर से 957 पदाधिकारियों ने इनेलो से एक साथ इस्तीफा दिया। जिससे जहां नूंह व फिरोजपुर झिरका से इनेलो के दोनों विधायकों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है, वहीं जिले की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए है।

बता दें कि मेवात जिला हमेशा ही INLD का गढ़ रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में जिले की तीन सीटों में से नूंह और फिरोजपुर झिरका इनेलो की झोली में गई थी तो 2009 के चुनावों में पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका से INLD के विधायक बने थे। उससे पहले भी इनेलो का डंका हमेशा ही जिले में बजता रहा है और मेवात को इनेलो का गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन अब एैसा लगता है कि मेवात से इनेलो को भारी नुकसान आगामी चुनावों में उठाना पड़ सकता है।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता :
लगातार पांच बार से INLD के जिलाध्यक्ष रहते आ रहे बदरूद्दीन के साथ महिला जिलाध्यक्ष सरोजबाला, अनूसूचित जाति सैल के जिलाध्यक्ष धर्मपाल, बीसी सैल के जिलाध्यक्ष अकबर शाह, कर्मचारी सैल के चरण सिंह पंवार, किसान सैल के आमीन बिछौर, टपारी सैल के रणबीर संगेल, चिकित्सक सैल के डा. हामिद हुसैन, लेबर सैल के जमील अहमद, युवा जिलाध्यक्ष हितेश देशवाल, लीगल सैल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जावेद, प्रभारी योगेश शर्मा, व्यापार सैल के प्रदेश सचिव गणेशदास अरोड़ा, बीसी सैल के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापत, प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष आस मोह मद सालाहेड़ी के अलावा तीन प्रकोष्ठों को छोड़कर बाकी सभी प्रकोष्ठ व सैल की जिला तथा हलका कार्यकारिणी ने अपने पदों से इस्तीफा दिया।

एसवाईएल को लेकर एक दिसंबर से कुरुक्षेत्र से हरियाणा अधिकार यात्रा शुरू करेंगे : चौटाला

– आस मोहम्मद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।