देह व्यापार करती 9 महिलाएं गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाएं भी शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देह व्यापार करती 9 महिलाएं गिरफ्तार, चार विदेशी महिलाएं भी शामिल

NULL

गुरुग्राम : स्पा की आड़ में कैसे चल रहा है देह व्यापार का धंधा। पुलिस आए दिन छापे भी मार रही है और गिरफ्तारी हो रही है। लेकिन चल रहा है यह गौरखधंधा। डीएलएफ के पॉश इलाके में ऐसे देह व्यापार का धंधे का पुलिस ने पर्दा फाश किया। पुलिस ने दो विदेशी युवतियों सहित 11 युवतियों को हिरासत में लिया है। गुरुग्राम में बड़े पैमाने पर चल रहे देह व्यापार का सेक्टर-29 गुरुग्राम पुलिस ने भंडोफोड़ कर दिया। पुलिस ने थाईलैंड की चार महिलाओं सहित नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएफ मेगा सिटी के फस्र्ट फ्लोर पर स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस धंधे में विदेशी मूल की महिलाएं भी शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन कर पुलिस ने मॉल को घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-29 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कानून की औपचारिकताओ को पूरा करते हुए बिना किसी देरी के बताए हुए स्थान पर जाकर मॉल को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपने ही सिपाही को नकली ग्राहक बनाकर मॉल में भेजा। ग्राहक ने मॉल देखा का मसाज के नाम पर यहां वेश्यावृति हो रही है। इसकी इशारा ग्राहक ने तुरंत पुलिस को दे दिया।

इशारा मिलते ही पुलिस ने एकदम स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया और युवक युवतियां इधर उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने मसाज के नाम पर देह व्यापार कर रही नौ महिलाओं को दबोच लिया। इन महिलाओं चार महिलाएं विदेशी मूल थाईलैंड की रहने वाली शामिल थी। पुलिस ने सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।

– सतबीर भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।