नगरपालिका कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर, सफाई कार्य हुआ ठप्प - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नगरपालिका कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर, सफाई कार्य हुआ ठप्प

हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आहवान पर आज से 72 घंटे

हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आहवान पर आज से 72 घंटे की प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू हो गई। हिसार में नगर निगम में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह ठप्प किया। इस हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सफाई व्यवस्था पर पड़।

सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होने के कारण हिसार, हांसी, फतेहाबाद जिले में भी आज सुबह सफाई कार्य नहीं होने के चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़ रहे।

केजरीवाल ने दिल्ली की उपलब्धियां गिना कर हरियाणा के लोगों से मांगा साथ

हिसार में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य उप प्रधान राजेश बागड़ ने कहा कि गत 9 मई से 16 दिन तक स्थानीय निकाय कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समाधान के लिए हड़ताल की थी। इसके बाद सरकार ने 24 मई को कर्मचारियों के साथ मांगों के समाधान को लेकर समझौता किया, लेकिन अभी तक समझौते को लागू नहीं किया गया।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार ने समझौते में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन देने, नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों से ठेकेदार हटाने, कर्मचारियों को100-100 वर्ग गज के प्लाट देने, अग्निशमन कर्मचारी को स्थाई करने, मिनिस्ट्रियल स्टाफ की अनेक मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक समझौते को लागू नहीं किया गया।

कर्मचारी नेता सुरेन्द, मान ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एस्मा लगाकर व दमनकारी नीतियों से कर्मचारियों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। प्रदेश सरकार समय रहते हड़ताली कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने की दिशा में पहलकदमी करें अन्यथा यह हड़ताल अनिश्चित कालीन हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।