हरियाणा में घने कोहरे के चलते 7 लोगों की मौत, चार घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में घने कोहरे के चलते 7 लोगों की मौत, चार घायल

सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के

अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो एसयूवी से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा, ”चंडीगढ़ से आ रही दो कारों को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घने कोहरे और खराब दृश्यता के चलते हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। बता दें कि सोमवार सुबह भी हरियाणा के झज्जर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहनों के एक-दूसरे से टकराने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

हरियाणा : झज्जर हादसे की जांच के लिए एसआईटी गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।