हरियाणा की मंडियों में 60.28 लाख टन धान की आवक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा की मंडियों में 60.28 लाख टन धान की आवक

NULL

चंडीगढ़ : प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि धान की कुल आवक में से सरकारी एजेंसियों ने अभी तक करीब 55.56 लाख टन धान की खरीद की है जबकि शेष 4.71 लाख टन धान की खरीद धान मिलों द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग के द्वारा 25.84 लाख टन से अधिक धान की खरीद की गई है।

हाफेड ने करीब 18.31 लाख टन धान की खरीद की जबकि हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन ने 6.03 लाख टन, हरियाणा एग्रो…इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन ने 5.20 लाख टन और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 16,717 टन की खरीद की है। उन्होंने कहा कि 14.24 लाख टन से अधिक धान करनाल की मंडियों में पहुंची है जबकि कुरुक्षेत्र की मंडियों में 11.73 लाख टन, कैथल की मंडियों में 7.82 लाख टन और अम्बाला की मंडियों में 7.55 लाख टन धान की आवक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।