हरियाणा की 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का हुआ आगाज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा की 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का हुआ आगाज

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह

झज्जर : हरियाणा की 36वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी 2018 का शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान झज्जर में आगाज हो गया। पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री डा. संजीव बालियान ने मुख्य अतिथि के तौर पर तीन दिन चलने वाले आयोजन का शुभारंभ किया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में यह आयोजन 23 दिसंबर तक चलेगा।

डा. संजीव बालियान ने मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में हरियाणा के किसान, पशुपालक व भैस-झोटों का देश में कोई मुकाबला नहीं है। पशुधन के प्रति जो भावना हरियाणा के लोगों में मिलती है उसकी भी कोई मिसाल नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पशुधन प्रदर्शनी जैसा शानदार आयोजन भी किसी अन्य राज्य में नहीं होता।

उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किसानों की भलाई के लिए जितने भी काम हुए है उन सबमें उनका योगदान रहा है। उन्होंने कृषि मंत्री की कार्यशैली को लेकर सराहना करते हुए कहा कि देश भर में कृषि को जानने वाला नेता केवल ओमप्रकाश धनखड़ ही है।

हरियाणा में जिस तरह पशुपालन एवं डेयरी विभाग काम कर रहा है उसका उदाहरण वे उत्तर प्रदेश में भी देते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री को वे सलाह दे चुके हैं कि जितना काम हरियाणा का पशुपालन विभाग कर रहा उतना अवश्य करना चाहिए। पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुनील कुमार गुलाटी ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा को अब ब्रीडर स्टेट बनना होगा ताकि देश में पशुधन की उन्नत नस्लें तैयार की जा सके।

हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह सरकार गांव, गरीब व किसान की सरकार है। किसान की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया गया था उस पर सबसे पहले हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने काम करना आरंभ किया था।

जिसके लिए धनखड़ बधाई के पात्र है। हरियाणा में खेती व पशुपालन के लिए एक जनआंदोलन खड़ा हो चुका है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

– संजय भाटिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।