डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल

कत्ल और यौन शोषण के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम

कत्ल और यौन शोषण के आरोप में जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से तीस दिन के लिए पेरोल मिली।  अदालत ने बाबा की 30 दिन की पैरोल मंजूर कर दी है।  राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहे है।  बाबा उत्तरप्रदेश के जिला बागपत में बरनावा आश्रम में रहेंगे।  
राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं
गौरतलब है बाबा अभी तक 6 बार पेरोल पर बाहर आ चुके है। हालंकि इस बार भी राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की आज्ञा नहीं मिली।  बता दें कि अभी तक 6 बार राम रहीम को पेरोल मिल चुकी है. हालांकि, इस बार भी राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं है।  साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण के अपराध में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी।  
जाने कितने और कौन से आरोप में सजा काट रहा बाबा 
तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है, सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था।   गुरमीत राम रहीम सिंह पर सिखों समुदाय ने  धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।  यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप है।   राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, अब तक 6 बार मिल चुकी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।