समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से हरियाणा के किसानों के खाते में जाएंगे 1500 करोड़ रुपये : धनखड़ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से हरियाणा के किसानों के खाते में जाएंगे 1500 करोड़ रुपये : धनखड़

धनखड ने 21 जुलाई के लिए रेवाडी की तीनों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की महेन्द्रगढ में होने वाली

रेवाड़ी : हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने लोगों का आह्वान किया है कि 21 जुलाई महेन्द्रगढ में होने वाली बाजरा किसान धन्यवाद रैली में बढचढ कर भाग लें। कृषि मंत्री शनिवार को रेवाडी के लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुरूप किसानों को मिलने वाले फसलों के दाम से उनकी दशा और दिशा सुधरेगी और पहली बार लाभ के साथ सीएसीपी फार्मूला के तहत फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है।

उन्होंने कहा कि इससे दक्षिणी हरियाणा के किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाभ के साथ फसलों के मूल्य निर्धारित होंगे। अब देश के किसानों के खातों में 33,500 करोड़ रुपये तथा हरियाणा के किसानों के खातों में 1500 करोड़ रुपये जाने का अनुमान है, जिसमें से 1200 करोड़ रुपये केवल धान व गेहूं की फसलों से हरियाणा के किसानों के खातों में जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान कोई भी फसल उगाए उसको लाभ अब बराबर मिलेगा। उन्होंने कहा कि 1966 के बाद सीएसीपी ने कभी भी लागत पर लाभ शब्द को न्यूनतम समर्थन मूल्य में नहीं जोड़ा था।

उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की भांति ही केन्द्र सरकार ने हर फसल के दाम बढ़ाएं हैं और हर वर्ष खरीफ व रबी की फसलों में लाभ के साथ वृद्धि होगी। धनखड ने 21 जुलाई के लिए रेवाडी की तीनों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की महेन्द्रगढ में होने वाली बाजरा किसान धन्यवाद रैली के लिए डयूटियां भी लगाई। श्री धनखड के पास इन प्रश्नो के कांग्रेस के पास जवाब नहीं है। कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड ने कहा कि बीजेपी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका ख्याल रखती है। एक सवाल की गेंहू से अधिक महंगा आटा बिकता है इस पर धनखड ने कहा कि किसान अपना समूह बनाये, खुद मार्केटिंग करे तो उनको सीधे तौर लाभ ओर अधिक मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।