छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

हिसार : राह क्लब बरवाला की ओर से प्रत्येक वर्ष एक हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने

हिसार : राह क्लब बरवाला की ओर से प्रत्येक वर्ष एक हजार लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की कड़ी में जिले के गांव बहबलपुर स्थित हिन्दू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो से सात जून तक (गर्मी की छुट्टियों के दौरान) 20 गांवों की 1000 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें दुपट्टे से लेकर रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुओं को आत्मसुरक्षा के लिए प्रयोग करने की तकनीक सिखाई जाएगी। इस अभियान का शुभारंभ राह गु्रप की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल करेंगी, जबकि राह क्लब बरवाला के अध्यक्ष मास्टर नरेन्द्र सेठी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे।

राह क्लब बरवाला के सरंक्षक मास्टर ईश्वर सिंह इंसा ने बताया कि इस अभियान के तहत छात्राओं को जागरुक बनाकर उन्हें आत्मरक्षा के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से दक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई बार हालात ऐसे होते हैं कि लड़की अकेली होती है और उस समय उसको छेड़छाड़ करने वाले या यौन उत्पीडऩ का प्रयास करने वाले व्यक्ति से अपने आप को बचाना उसके लिए सबसे अहम होता है।

ऐसी स्थिति में आत्मसुरक्षा के दांव पेच आपके काम आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय इस आत्मरक्षा अभियान के तहत एकाग्रता से प्रहार करने, निहत्थे लड़ाई करने, हथियारों के विरूद्ध आत्मरक्षा, रोजमर्रा की चीजों को हथियार में बदलने की तकनीक सिखाई जाएगी।

उन्होंने बताया आमतौर पर छात्राओं को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इमसें दुपट्टा, बालपेन, हेयरपिन का उपयोग करके अपनी रक्षा करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित दूसरे सात क्लबों के माध्यम से भी इसी प्रकार छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

-राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eighteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।