YouTube के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे ये हिंदू संत, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान !
Girl in a jacket

YouTube के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रहे ये हिंदू संत, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान !

आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है जहां पर लोग पल भर में स्टार बन जाते हैं। सोशल मीडिया का उपयोग जैसे ही बढ़ा है, कई लोग अपनी कला को प्रदर्शित कर एकदम से फेम पा लिए। उनके मिलियन में फॉलोवर बढ़े, जिसके बाद वो लाखों में पैसे कमा रहें हैं। पैसे के साथ-साथ फेम भी वह कमा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे हिंदू संत के बारे में आपको बताने वाले हैं जो कि आज अपने ज्ञान को साझा कर सोशल मीडिया में सब्सक्राइब के साथ-साथ लाखों करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहें हैं।

अनिरुद्धाचार्य महाराज
1 1
अनिरुद्धाचार्य महाराज एक प्रसिद्ध कथा वाचक और धार्मिक गुरु हैं, जो अपनी प्रभावशाली कथाओं और हिंदू धर्म से संबंधित शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। अनिरुद्धाचार्य की भागवत गीता, महाभारत और रामायण जैसे विभिन्न धार्मिक ग्रंथो में शुरुआत से ही रुचि थी। उन्होंने गुरु संत गिरज महाराज के मार्गदर्शन में वृंदावन में शिक्षा प्राप्त की और संस्कृति और हिंदू शास्त्रों की पढ़ाई की। अनिरुद्धाचार्य के कहानी कहने के तरीके ने उन्हें काफी प्रशंसा दिलाई है और उनके द्वारा सुनाई गई भागवत कथा यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध है।

यूट्यूब चैनल का नाम: अनिरुद्धाचार्य जी
कुल वीडियोज़: लगभग 6,600
कुल व्यूज़: लगभग 338 करोड़
सब्सक्राइबर्स: 13.7 मिलियन

सद्गुरु जग्गी वासुदेव 

2 3

सद्गुरु जग्गी वासुदेव, जिन्हें आमतौर पर सद्गुरु के नाम से जाना जाता है, एक योग प्रचारक और धर्म गुरु हैं। सद्गुरु कई धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। उन्होंने 1992 में ईशा फाउंडेशन की स्थापना की थी, जो एक धार्मिक-शैक्षणिक आश्रम और योग केंद्र है। ईशा फाउंडेशन द्वारा हर साल महाशिवरात्रि के अवसर पर एक बहुत बड़ा आयोजन किया जाता है। सद्गुरु को 2017 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यूट्यूब चैनल का नाम: सद्गुरु
कुल वीडियोज़: लगभग 3,400
कुल व्यूज़: लगभग 163 करोड़
सब्सक्राइबर्स: 11.9 मिलियन

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 

3 2

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें ‘बागेश्वर धाम सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है, एक कथा वाचक और मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर हैं। शास्त्री, लोगों के मन की बात जानने और उसके आधार पर ‘पर्चा’ बनाने और उनका निवारण करने के लिए जाने जाते हैं। वो विभिन्न सामाजिक कार्यों में शामिल रहते हैं, जैसे कि मुफ्त भोजन प्रसाद के लिए अन्नपूर्णा रसोई की स्थापना करना, गरीब लड़कियों की शादी के लिए समारोह आयोजित करना, हिंदू धार्मिक ग्रंथों और पुराणों को बढ़ावा देना, आदि।

यूट्यूब चैनल का नाम: बागेश्वर धाम सरकार
कुल वीडियोज़: लगभग 11,000
कुल व्यूज़: लगभग 125 करोड़
सब्सक्राइबर्स: 7.71 मिलियन

प्रेमानंद महाराज 

4 1

प्रेमानंद महाराज, जिन्हें श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के नाम से भी जाना जाता है, वृंदावन के एक प्रसिद्ध संत हैं, जो अब पूरे देश के साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। उनका मूल नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है और वो कानपुर में एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए थे। वह राधा रानी के भक्त हैं और अपने भजनों, कीर्तनों और प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध है। प्रेमानंद महाराज भजनों और कहानियों के माध्यम से लोगों को धार्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं।

यूट्यूब चैनल का नाम: भजन मार्ग
कुल वीडियोज़: लगभग 3,400
कुल व्यूज़: लगभग 144 करोड़
सब्सक्राइबर्स: 6.38 मिलियन

देवकीनंदन ठाकुर 

5 2

देवकीनंदन ठाकुर एक प्रसिद्ध कथा वाचक हैं, जो अपने भागवत कथा प्रवचनों और श्री राधा सर्वेश्वर की भक्ति के लिए जाने जाते हैं। देवकीनंदन ठाकुर ने वृंदावन में रासलीला में भाग लेने के लिए 6 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और लगभग 26 वर्षों से धार्मिक प्रवचन दे रहे हैं। इस वर्ष जनवरी में जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हुई, तब उन्होंने 15 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक अयोध्या में राम कथा का आयोजन भी किया था। उन्हें उनके धार्मिक और परोपकारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

यूट्यूब चैनल का नाम: श्री देवकीनंदन ठाकुर जी
कुल वीडियोज़: लगभग 9,000
कुल व्यूज़: लगभग 127 करोड़
सब्सक्राइबर्स: 5 मिलियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।