वाह क्या बात है... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वाह क्या बात है…

हमारे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सदस्य कहीं भी किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं।

हमारे  वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सदस्य कहीं भी किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। अभी  जब हमारे फेसबुक पेज पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम चल रहा है तो क्या बात है? पहले तो उन्हें समय लगा फैंसी ड्रेस को समझने में, सब  गाने गाकर डांस करके वीडियो भेज रहे थे परंतु जब वह समझे तो काफी लोगों ने समझकर नए-नए तरीकों से फैंसी ड्रेस पहन कर वीडियो भेजी। क्या कमाल की वीडियो हैं। कुछ वीडियो तो इतनी बढिय़ा हैं कि उनका जिक्र किये बगैर नहीं रह सकती।  जैसे कि ग्रीन पार्क ब्रांच के कमलजीत सिंह जी (67) सर्बजीत (63) दोनों पति-पत्नी ने पपट्स बनकर पुराना गीत जहां मैं जाती हूं तुम वहीं चले आते हो। वाह! क्या बात है, कमलजीत जी और सर्बजीत जी आप दोनों का ऑइडिया नया है। आप दोनों की प्रस्तुति बहुत अच्छी, इतना आनंद आया कि मैंने आपकी ब्रांच हैड रेणू गुलाटी को मुबारकबाद दी। 
दूसरी वीडियो गुजरांवाला टाउन शाखा की शशि खन्ना जो झांसी की रानी बनी, वाह! क्या बात है। इतना सुन्दर मैसेज था और क्या ड्रेस थी कि बिल्कुल झांसी की रानी लग रही थी। इसके लिए भी उनकी ब्रांच हैड संगीता नैय्यर को मुबारकबाद देती हूं। 
अरे! हमारे ब्रांड एम्बेसडर नंद किशोर सरदाना जी वो तो हर बार निराले  हैं। इस बार तो और भी कमाल कर दिया। मुझे भी उन्हें पहचानने में समय लगा। वो सुदामा बने और खुद ही गा रहे थे। मधु शर्मा बंगाली ड्रेस में भारत की अनेकता को एकता में दर्शा रही हैं। उसके लिए गुडग़ांव शाखाध्यक्ष धर्मसागर जी को बहुत-बहुत मुबारक। 
मॉडल टाउन की संतोष अरोड़ा (74) ने भी डॉक्टर बनकर कमाल कर दिया। वीना गुप्ता की भी  परफार्मेंस अच्छी रहीं। उनकी ब्रांच हैड बीनू चौहान को भी साधुवाद। रोहिणी के कमल अरोड़ा जी जो स्वयं ब्रांच के कोहैड (69) वर्षीय हैं और हर बात में, हर एक्शन में आगे रहते हैं। उनके ब्रांच हैड पी. डी. अग्रवाल को भी साधुवाद। पश्चिम विहार शाखा की सत्या अरोड़ा (68) ने भी कश्मीरी डे्रस, बख्शी जी पंजाबी वेशभूषा, उर्मिल बेदी (77) ने किसान बनकर कमाल कर दिया। साथ ही बहुत अच्छा संदेश भी दिया। सभरवाल (78) ने तांगे वाला बनकर खूब मनोरंजन किया। पश्चिम विहार शाखा सबसे आगे चल रही है। चाहे रेसिपी हो या फैंसी ड्रेस या कोई अनुभव हो  जैसे कंचन टंडन ने क्या अपना अनुभव सुनाया, सुनीता रस्तोगी, मीना तिवारी, कृष्ण जी की मैय्या बनी वाकई! रमा जी  आपको बहुत-बहुत बधाई। सब आपकी इंस्प्रैशन हैं औैर आप ब्रांच हैड में सबसे आगे चल रही हो। पंजाबी बाग शाखा के दो सदस्य जो इस समय अपने बच्चों के साथ यू. एस. ए. और कनाडा में हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त वीडियो भेजी। आशा चौधरी की बेटी ऋतु ने उन्हें इंगलिश लेडी बनाया और वाकई शक्ल सूरत से भी  इंगलिश (अंग्रेज) लग रही थी और बोलने में भी, पंजाबी बाग की शशि बाला ने पुरानी हीरोइन  का डांस किया। अरे! फरीदाबाद की प्रभा वर्मा तो सबसे आगे हो गई। क्या फैंसी ड्रेस क्या आइडिया, क्या सीन बनाया। वासुदेव बनकर कृष्ण जी को पानी में ले जा रही थी। जितनी भी तारीफ की जाये कम है। वाह! क्या बात है। प्रभा वर्मा नारायण- नारायण यानी नारद मुनि भी बनी। फरीदाबाद के हैड कथूरिया जी और जटवानी जी को मुबारकबाद देती हूं।  
अरे! क्या बात है। वरिष्ठï नागरिकों की बात ही निराली है  व्यस्त रहो- मस्त रहो, स्वस्थ रहो। यही हमारा मोटो है। सभी सदस्यों को मैं कहूंगी कि वो वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब का फेसबुक पेज देखते रहें और लाइक करते रहें, कमेंट्स देते रहें। सबका उत्साह बढ़ाते रहें। वाह! क्या बात है। द्य 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।