जय श्रीराम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जय श्रीराम

सारे भारत में इतना जोश है कि मेरे पास लिखने के लिए शब्द नहीं हैं। क्या बच्चा, नौजवान, बूढ़ा सब बढ़चढ़ कर तैयारी कर रहे हैं। खुशियां मना रहे हैं और सब लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मना रहे हैं, भक्ति में लीन हैं। कोई प्रभातफेरी, कोई झांकियां निकाल रहा है। कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। सभी अपने घरों को सजा रहे हैं और एक बड़े उत्सव की तैयारी कर रहे हैं। हमने जब भक्तों से राम जी के विषय में 10 पंक्तियां लिखकर और वीडियो बनाकर कर भेजने को कहा तो भरमार हो गई।
देश के चारों कोनों से लिखित आ रहा है, वीडियो आ रही हैं। यही नहीं थाइलैंड से सपना अरोड़ा ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर क्या पंक्तियां लिखी हैं। पंक्तियां तो सभी राम भक्त पाठक अच्छी लिख रहे हैं। अपनी-अपनी सुन्दर भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। देश-विदेेश राममय हो रहा है। यही नहीं हमारे वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सभी सदस्य अपनी-अपनी वीडियो बनाकर भेज रहे हैं। सभी का अपना-अपना अलग-अलग तरीका है। अपना अलग स्टाइल भी है। किस-किस का नाम लिखूं, कोई कम नहीं है। फरीदाबाद से सुनीता बेदी, सुभाष अरोड़ा, पश्चिम विहार से शकुन्तला, मीना तिवारी, कंचन टंडन, गुरुग्राम से हमारे ब्रांड एम्बैसडर नंद किशोर सरदाना जी, रोहिणी ने भी कमाल कर रखी है। कमल अरोड़ा जी, नरेला के दहिया जी, ऊषा मेहता, कलावती केसरी, अशीना मेहता, सुनीता सेठी, पश्चिम विहार से उर्मिल बेदी, सुदेश चौहान, किरण सभरवाल, ईस्ट दिल्ली से वीरेन्द्र शर्मा, गुरुग्राम के सदाबहार, ऑल राउंडर कवातरा जी, रोहिणी की साधना आर्या, रोमेश आहूजा, फरीदाबाद से सरोज बाला, रोहिणी से रजनी अग्रवाल, फरीदाबाद से क्या आवाज है। मैं तो उनकी कायल हो गई हूं। सुनीता सेठी, रोहिणी से वीना श्रीवास्तव, पश्चिम विहार की सत्या अरोड़ा, ने अपनी नए तरीके से खुशियां बांटी हैं। राज रहेजा 81 वर्षीय पश्चिम विहार ने क्या कविता पढ़ी है। हमारी गुजरांवाला टाउन से शशि खन्ना जो हमारी गुजरांवाला ब्रांच की लाइफ लाइन हैं, ने क्या वस्त्र धारण किये, उनको देखकर उनकी पूजा करने को मन कर रहा है। गुजरांवाला टाउन से मीना गुप्ता जी तो सबको अपने मधुर शब्दों से सबको प्रार्थना की ओर हे राम भजन गाया। पश्चिम विहार के सभरवाल जी की ऑरेंज जैकपोट ने कमाल कर दिया। गुरुग्राम के अशोक जी का क्या कहना। रोहिणी की कृष्णा धनिया जी वाह भाई क्या बात है। जौन्ती कलां की प्रमुख कमलेश देवी जी ने तो शुरूआत ही की है। मेरे हिसाब से तो सभी फस्र्ट हैं। परन्तु फस्र्ट और पहले फाइनल में वो ही जीत हासिल करेगा जिसके व्यूज और कमेंट्स सबसे अधिक होंगे। जय श्रीराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।