दिल्ली को मैं लंदन या पेरिस नहीं बस दिल्ली ही बनाना चाहती हूं: सीएम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली को मैं लंदन या पेरिस नहीं बस दिल्ली ही बनाना चाहती हूं: सीएम

किरण चोपड़ा ने कहा पंजाबियों की शान है पंजाब केसरी…

-सीएम ने कहा दिल्ली में पहले चारों ओर निगेटिविटी थी, अब खुशहाली लाने की तैयारी है

-किरण चोपड़ा ने कहा पंजाबियों की शान है पंजाब केसरी

पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार और इसके नेता कहते थे कि वो दिल्ली को लंदन और पेरिस जैसा बना देंगे। ये तो वो कर नहीं सके, उल्टे दिल्ली के वास्तविक स्वरूप को भी बिगाड़ कर रख दिया है। जब हमसे कोई पूछता है तो कहते हैं कि दिल्ली को हम दिल्ली बनाएंगे। इसकी खोई प्रतिष्ठा को वापस लाएंगे और दुनिया में इसकी एक अलग पहचान दिलाएंगे जिससे लंदन-पेरिस भी दिल्ली जैसा बनने के लिए तरस जाय। ये बातें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को मॉडल टाउन पार्ट टू स्थित रामलीला पार्क में पंजाबी नॉर्थ-वेस्ट सभा द्वारा आयोजित बैशाखी उत्सव के दौरान कहीं। उन्होंने कहा, मैं स्वाभाविक रूप से पंजाबी हूं और मॉडल टाऊन मेरा नानका है। जब आऊंगी तो कुछ ना कुछ लेकर ही जाऊंगी। बैशाखी का यह त्यौहार हम सबके लिए नई खुशियां लेकर आए, दिल्ली और देश के लिए नई ऊर्जा लेकर आए। नया रंग और नई उमंग हो। पहले जहां दिल्ली के माहौल में निगेटिविटी थी।

देश में कहीं भी जाने पर दिल्ली का एक निगेटिव इमेज चलता था। झगड़ा-लड़ाई, गाली-गलौच हो रही थी। सीएम कभी पीएम को कुछ गलत कह रहे थे कभी एलजी को कोस रहे थे। लेकिन अब दिल्ली को हमें इस निगेटिव इमेज से बाहर निकालना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी, कुंवर करण सिंह, निर्भय नरूला, अजीत चावला, संजय सहगल, कार्यक्रम के संयोजक निगम पार्षद विकेश सेठी मौजूद रहे। पंजाबियों का हौसला हिमालय जितना ऊंचा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब केसरी की सीएमडी व वरिष्ठ केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण चोपड़ा ने सीएम रेखा गुप्ता के बारे में कहा कि रेखाजी को देखकर वह इतनी प्रसन्न होती हैं जैसे कि कोई मां अपनी बेटी को देखकर होती है।

पंजाबी के बारे में उन्होंने कहा कि पंजाबी वह होता है जिसका हौसला हिमालय जितना ऊंचा होता है, परोपकार और नेक काम में सबसे आगे होते हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। पंजाबी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह जहां खाने को देखता है वहीं दिवाना हो जाता है। पंजाबी संस्कृति पूरी दुनिया में छाई हुई है। कोई तीज-त्यौहार पंजाबी गीत-संगीत के बिना अधूरा होता है। पंजाबियों ने अमेरिका में मिनी पंजाब बना दिया है और कनाडा तो पंजाबियों का ही देश लगता है। देशभक्ति के लिए मूछों की शान बरकरार रखते हैं पंजाबी किरण चोपड़ा ने कहा कि पंजाब केसरी पंजाबियों की शान है। और पंजाबी बहुत स्वाभिमानी होते हैं। इनकी बड़ी खासियत होती है कि हर हाल में वह अपनी मूछों की शान को बरकरार रखते हैं।

पंजाबी बहुत हिम्मती होते हैं। देशभक्ति की भावना से इस तरह भरे होते हैं कि वह देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मरते हैं। चाहे कारगिल युद्ध हो या कोई और सबसे आगे पंजाबी होते हैं। यह पंजाबियत बरकरार रहनी चाहिए आने वाली पीढिय़ों में पंजाबी संस्कार डालें। धार्मिक, आध्यात्मिक और कृषि का संस्कार डालें। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक देवड़ा ने कहा कि इस कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक और एक वर्तमान विधायक हैं। यह सदभाव है। राजनीति एक अलग जगह है, लेकिन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजनीति नहीं सदभाव रहता है। पंजाब से शुरू हुई बैशाखी आज पूरी दुनिया में अपनी महक फैला रही है। आज ही के दिन गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।