योगेन्द्र यादव हिरासत में, पु‌लिस से हाथापाई का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

योगेन्द्र यादव हिरासत में, पु‌लिस से हाथापाई का आरोप

NULL

नई दिल्ली: तमिलनाडु में एक्सप्रेसवे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह वहां स्थानीय किसानों के साथ मिलकर सलेम और चेन्नई के बीच आठ लेन के एक्सप्रेसवे का विरोध कर रहे थे। योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर बताया कि जब वह किसानों से मिलने जा रहे थे उनको पुलिस ने रोका और हाथापाई की।

उन्होंने बताया, तमिलनाडु पुलिस ने चेंगाम थाने में हिरासत में रखा है। हम यहां इस परियोजना के विरोध के लिये बुलावे पर आए थे। हमें किसानों से मिलने रोका गया, हमारे फोन छीन लिये गये, हाथापाई की गई और पुलिस में वैन में भर लिया गया। तमिलनाडु में यह पुलिस के साथ पहला अनुभव था।

उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि पुलिस ने उनसे कहा है कि उनकी मौजूदगी मे यहां पर कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। जब उन्होंने पुलिस से कहा वह किसानों से मिलने उनके घर जा रहे हैं तो भी पुलिस कप्तान ने इसकी इजाजत नहीं दी। यादव ने आगे ट्वीट कर कहा, ‘ ऐसा लगता है कि गांधी का सविनय अविज्ञा ही अब एक मात्र रास्ता है।’​

गौरतलब है कि चुनाव विशेषज्ञ से नेता बने योगेंद्र यादव, अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके हैं। लेकिन मतभेदों के चलते वह पार्टी से बाहर हो गए और अब उन्होंने स्वराज इंडिया पार्टी का गठन किया है। योगेंद्र यादव हमेशा किसानों के मुद्दे पर आंदोलनों में हिस्सा लेते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।