बस दुर्घटना के घायलों का जाना हाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बस दुर्घटना के घायलों का जाना हाल

यशपाल आर्य व राजीव रौतेला ने चिकित्सालय व कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचकर बीते दिवस अल्मोड़ा के भतरौजखान में हुई

हल्द्वानी : परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने शुक्रवार को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय व कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचकर बीते दिवस अल्मोड़ा के भतरौजखान में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हाल जाना। बता दें कि बीते दिवस भतरौजखान में हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई थी। जबकि 21 यात्री घायल हो गए थे। जिनमें से हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में 8 तथा कृष्णा हास्पिटल में 3 घायलों का ईलाज किया जा रहा है। घायलों का हालचाल जानने प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व आयुक्त कुमायूं मंडल श्री राजीव रौतेला ने शुक्रवार की सुबह दोनो अस्पतालों का मौका मुआयना किया। उन्होंने घायलों तथा उनके तीमारदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

बस खाई में गिरने से 5 मरे

परिवहन मंत्री श्री आर्य ने चिकित्सकों से कहा कि घायलों के ईलाज मे किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी चिकित्सक पूर्णसेवा भाव से घायलों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ है तथा ईलाज पर होने वाले व्यय भार सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। आयुक्त कुमायूं मण्डल श्री रौतेला ने निरीक्षण के दौरान प्रत्येक घायल से मुलाकात की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी के एमएस डॉ. अरुण जोशी को निर्देश दिये कि वह व्यक्तिगत निगरानी मे घायलो का ईजाल करायें ताकि भर्ती सभी घायल स्वास्थ्य लाभ लेकर वापस जाएं। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय तथा उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अगर किसी घायल को उच्च ईलाज की आवश्यकता है तो शहर के प्राइवेट अस्पतालो में भर्ती कराएं ताकि सभी घायलो के जीवन की रक्षा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।