महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने कार्यालय में गुजारी रात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने कार्यालय में गुजारी रात

NULL

नयी दिल्ली :  राजधानी में आठ माह की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रात भर कार्यालय में रूकीं और आज सुबह प्रार्थना से की दिन की शुरुआत की। श्रीमती मालीवाल ने प्रार्थना की पंक्तियां ट््वीट करते हुए कहा,’इतनी शक्ति देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न, हम चलें नेक रस्ते पे, भूल से भी भूल हो न। हम न सोचें हमें क्या मिला है, हम सोचें किया क्या है अर्पण, फूल खुशियों के बाटें, सब का जीवन बन जाये मधुबन।’ उन्होंने लिखा,’सत्याग्रह की पहली रात कल दफ्तर में रुकी। प्रार्थना से दिन शुरू कर रही हूँ। जय हिंद।’

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नन्ही सी बच्ची के साथ राजधानी में हुयी दुष्कर्म की वारदात पर सरकार से दोषी व्यक्ति को छह महीने के भीतर फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए कल से 30 दिनों का सत्याग्रह शुरु किया है। उन्होंने कहा था कि वह अगले तीस दिनों तक अपने कार्यालय में ही बैठी रहेंगी और घर नहीं जाएंगी। रात में दिल्ली में घूम-घूम कर कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा था कि वह दुष्कर्म के आरोपी को छह महीने के भीतर सजा की अपनी मांग पूरी करने के लिए व्यवस्था को 30 दिन का समय दे रही हैं।

सुश्री मालीवाल ने कहा कि नन्ही सी बच्ची के साथ हुये ऐसे जघन्य अपराध के खिलाफ वह जनजागरुकता अभियान चलाएंगी और चाहेंगी हर कोई उनके सत्याग्रह में इसके लिए उनका साथ दे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए घर-घर जाएंगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से व्यवस्था में बदलाव लाने की अपील करेंगी।

 

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।