दिल्ली में हमलावरों ने महिला की मारी गोली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में हमलावरों ने महिला की मारी गोली

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक 30 वर्षीय महिला को गोली मार दी। पुलिस

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक 30 वर्षीय महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
यह घटना द्वारका के सेक्टर 12 में सुबह 8 बजे रेडिसन बलू होटल के पास घटी। महिला की पहचान किरन बाला के रूप में हुई, जो सुबह लगभग आठ बजे अपनी कार चलाकर जा रही थी, जब हमलावरों ने उसे गोली मारी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें मौके से गोली का खोल मिला है।’ 
एक गोली महिला की गर्दन में फंस गई और कार से उसका नियंत्रण हट गया, जिससे उसकी कार फुटपाथ से जा टकराई। इसके बाद उसे वेंकटेश्वर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 
चश्मदीद गवाह शेखर लाल के अनुसार, ‘दो लोग बाइक पर थे। पीछे बैठे व्यक्ति ने बंदूक दिखाई और वहां से भाग गए।’ 
पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 
महिला की सभी कीमती वस्तुएं जस की तस हैं तो पुलिस ने लूट की संभावना से इनकार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।