न्यूजीलैंड से शादी करने भारत आयी थी महिला, होटल में मृत मिली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूजीलैंड से शादी करने भारत आयी थी महिला, होटल में मृत मिली

मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप

नयी दिल्ली : भारतीय रीति रिवाजों से शादी करने न्यूजीलैंड से भारत आयी 43 वर्षीय विदेशी महिला पहाड़गंज के एक होटल में शनिवार सुबह मृत मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान तुली पॉली ऐन के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार महिला उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी और यहां अपने आस्ट्रेलियाई पुरुष मित्र फर्गुसन (69) के साथ भारत आयी थी। 
होटल मालिक गगन तलवार ने कहा कि दोनों शुक्रवार दोपहर दो बजे होटल आए थे। तलवार ने कहा कि शनिवार सुबह 7.30 बजे फर्गुसन नीचे आए और उन्होंने होटल के कर्मियों से कहा कि वह दूसरे स्नानागार का इस्तेमाल करना चाहते हैं क्योंकि कमरे के स्नानागार में उनकी साथी है। जब वह वापस गए तो उन्होंने पाया कि साथी तब भी स्नानागार से बाहर नहीं आई थी। जब उन्होंने उसका दरवाजा खोला तो उन्होंने उसे अचेत पाया। 
फर्गुसन ने होटल कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद महिला को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबर आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यूजीलैंड दूतावास को घटना की सूचना दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला उच्चरक्तचाप से पीड़ित थी और ऐसा प्रतीत होता है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।