दक्षिण पश्चिम दिल्ली में महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्यक्ति ने की आत्महत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्यक्ति ने की आत्महत्या

दक्षिण पश्चिम दिल्ली में महिला ने एक 41 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद व्यक्ति

 दक्षिण पश्चिम दिल्ली में महिला ने एक 41 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। द्वारका के गोयला खुर्द के रहने वाले दीपक सांगवान ने शुक्रवार शाम को अपने सिर पर गोली मार ली थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से दो जिंदा और एक खाली कारतूस के साथ एक तमंचा भी बरामद किया है। 
पुलिस के अनुसार, सांगवान ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उसने इस घातक कदम के लिए महिला और उसके पिता को दोषी ठहराया है। व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला को चेक के बदले 2 लाख रुपये की मदद भी की थी। बाद में, यह बाउंस चेक का मामला बन गया और सांगवान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। समन मिलने के बाद, महिला और उसके पिता ने कथित तौर पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। डीसीपी द्वारका ने संतोष कुमार मीणा ने कहा, सांगवान ने यह भी आरोप लगाया कि महिला ने उसके खिलाफ सागरपुर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।