Girl in a jacket

‘बिना हेलमेट’ वालों की कटी जेब

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली यातायात पुलिस आमतौर पर पुलिसकर्मियों के अभाव को जाम व यातायात व्यवस्था अव्यवस्थित होने का कारण मानती है, लेकिन कई मौके ऐसे भी आते हैं, जब मौजूद संसाधनों का भी प्रयोग नहीं हो पाता है। बुधवार को ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए सिर्फ 112 एल्कोमीटर प्रयोग किए गए, जबकि यातायात पुलिस के पास 216 एल्कोमीटर मौजूद थे। हालांकि इसके अलावा लगभग सभी संसाधनों का पूरा प्रयोग करते हुए एक रात में एल्कोमीटर और इंटरसेप्टर से लगभग साढ़े आठ सौ चालान काटे।

गौरतलब है कि गत सोमवार से दिल्ली यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है, जिसमें यातायत नियमों का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जा रहा है, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी बताया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, स्कूल में जाकर पुलिस सड़क सुरक्षा के बारे में बता रही है। पिछले दस दिनों में सबसे अधिक चालान बुधवार को किए गए हैं और चालान का आंकड़ा 21 हजार पार कर गया है, जबकि बाकी के लिए औसतन बीस हजार चालान हुए थे।

बुधवार को सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के हुए थे, जबकि ठीक लेन में न चलने के कारण 1765 चालान किए गए थे। बता दें कि इस वर्ष बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले तीन लाख 77 हजार लोगों चालान किए जा चुके हैं, जबकि बीते वर्ष इस समय के दौराल लगभग चार लाख लोगों का चालान किया गया था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।