बरसात के संग लौटी ठंड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बरसात के संग लौटी ठंड

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार को जनवरी माह की पहली बारिश दर्ज की गई। बरसात के बाद मौसम ने करवट ली और ठंड को एका एक बढ़ा दिया। इस दौरान सोमवार तक अधिकतम तापमान जहां 25.2 था तो वहीं मंगलवार की सुबह 17 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि इससे पहले वर्ष 2013 में बरसात के बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक रह चुका है। बारिश और हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद से दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि यह स्थिति दो-तीन ही रहेगी उसके बाद मौसम पहले की तरह सामान्य हो जाएगा। बरसात के बाद दिल्लीवासियों को सुबह घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र दिल्ली के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात होने से बुधवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इस कारण दो-तीन दिनों तक कोहरा भी छाया रहेगा। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद बढ़ी ठंड धूप निकलने के बाद कम हो जाएगी। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग द्वारा बीते सप्ताह ही 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई गई थी।

इससे न केवल दिल्ली-एनसीआर, बल्कि उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम प्रभावित होने का अनुमान था। साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेशऔर उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से शाम से राजधानी में शीत लहर शुरू हो गई। वैष्णो देवी और उत्तराखंड में मौसम की पहली बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह से ठंडा हो गया। सर्द हवाओं के चलते दोपहिया चालक और वाहन सवारों को चुभन वाली सर्दी का सामना करना पड़ा। इससे पहले 11 दिसंबर को हुई बरसात के बाद सर्दी बढ़ी थी या फिर जनवरी माह में न्यूनतम तापमान 4.2 पहुंचने पर पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया था।

टोपी और जैकेट पहनकर निकले लोग
पिछले कई दिनों से दिल्ली में केवल सुबह-शाम की ठंड ही रह गई, लेकिन मंगलवार को हुई बारिश के बाद एकाएक लोगों के गर्म कपड़ों की वापसी हो गई। सर्दी से बचाव को ध्यान में रखकर लोग घरों से टोपी और जैकेट पहनकर निकले। कुछ लोग तो टोपी के अलावा मफलर से पैक होकर निकले। शाम के बाद शीत लहर का प्रकोप काफी बढ़ गया और सड़क पर लोगों की चहलकदमी आम दिनों से कम रही।

तापमान में गिरावट… राजधानी में मंगलवार को अधिकतम औरन्यूनतम तापमान 17 व 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रहा। अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली का तापमान 20 व 6 डिग्री रहेगा। मंगलवार को जनवरी माह की पहली बारिश सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 4.4 मिमी दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश रिज मेें 5.6 मिमी दर्ज कीगई।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।