क्या बारिश से दिल्ली में बढ़ेगी Tension? IMD ने कि भविष्यवाणी, जानिए कैसा रहेगा मौसम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या बारिश से दिल्ली में बढ़ेगी Tension? IMD ने कि भविष्यवाणी, जानिए कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बाढ़ ने मचाई आफत के आज मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण दिल्ली में

दिल्ली में बाढ़ ने मचाई आफत के आज मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण दिल्ली में जलभराव का संकट बढ़ सकता है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
1689400027 20230714312l
मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, शनिवाार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट देखी गई है।
1689400037 20230714319l
शनिवार की सुबह तक, यह 207.53 मीटर मापा गया, जो खतरनाक सीमा से 2.20 मीटर ऊपर रहा, लेकिन पिछले दिन की तुलना में थोड़ा कम है। हालांकि, आईटीओ, राजघाट, आईएसबीटी और मथुरा रोड सहित यमुना नदी के किनारे के कई निकटवर्ती क्षेत्र पानी में डूबे हुए हैं, इससे यातायात की स्थिति प्रभावित हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, शांतिवन से गीता कॉलोनी तक दोनों कैरिजवे केवल कारों, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोले गए हैं। शांतिवन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।