यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यमुना को इतना स्वच्छ बनाएंगे कि उसमें डुबकी लगाई जा सके : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार फिर चुनकर आती है तो यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि उसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। 
पूर्वी दिल्ली में चौथी टाउन हॉल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवल ने कहा कि अगले पांच साल में यमुना की सफाई आप सरकार की प्राथमिकता होगी। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुन: सत्ता में आने पर यमुना को इतना स्वच्छ बनाया जाएगा कि इसमें राष्ट्रीय राजधानी के लोग डुबकी लगा सकें। 
केजरीवाल ने अपना यह वायदा भी दोहराया कि पुन: सरकार में आने पर छात्रों के लिए बसों में यात्रा नि:शुल्क की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी काफी काम किया जाना बाकी है। प्रदूषण को नियंत्रित किया जाना है, परिवहन में सुधार किया जाना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।