नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी के नाम पर बनी केजरीवाल की सरकार आज आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे बेघर लोग ठंड से ठिठुर-ठिठुर कर मर रहे हैं और सरकारी बंगले न लेने के लिए अपने बच्चों की कसम खाने वाले केजरीवाल आलीशान सरकारी महल में आराम से सो रहे हैं। दिल्ली में बेघर लोगों की मौतों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और सरकार उनकी जान बचाने का उपाय करने के बजाय आंकड़ों पर बहस कर रही है।
इतिहास में अब से पहले इतनी संवेदनहीन सरकार और इतना निर्लज्ज मुख्यमंत्री भारत के किसी राज्य को नहीं मिला। ऐसी संवेदनहीन सरकार के भरोसे दिल्ली के बेघर लोगों को मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक, पार्षद और पार्टी पदाधिकारियों को साथ लेकर सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से ठंड से ठिठुरते बेघर लोगों की मदद के लिए सर्द रातों में सड़कों पर उतरेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।