भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव पर कितना हुआ असर ,एक्जिट पोल में असफल हुई कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत जोड़ो यात्रा का चुनाव पर कितना हुआ असर ,एक्जिट पोल में असफल हुई कांग्रेस

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जो कि काफी चर्चा में भी है। भारत जोड़ो यात्रा का नेत्रत्व राहुल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जो कि काफी चर्चा में भी है ।भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। एक तरफ कई राज्यों में चुनाव चल रहे थे। तो दूसरी तरफ भारत जोड़ो यात्रा अपने सफर पर थी। इस बीच लगातार कांग्रेस विरोध का सामना कर रही थी। क्योंकि कांग्रेस एक तरह से चुनाव से गाय़ब थी। बीजेपी और आम आदमी पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमला करती रही। कांग्रेस पार्टी को लेकर बार बार कहा गया कि कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव नहीं लड़ रही है। चुनाव गुजरात का हो या फिर दिल्ली हर चुनाव में कांग्रेस के नेता गायाब थे । इस बीच माना जा रहा था की कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा से ही चुनाव का प्रचार भी कर लेगी इसलिए अलग से कांग्रेस प्रचार में दम खम नहीं लगा रही। लेकिन एक्जिट पोल कुछ और कह रहे हैं। बता गुजरात में बीजेपी सातवीं बार सरकार बनाती नजर आ रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का बात करे तो केजरीवाल भी यहां जीत को लेकर पूरा दावा कर रहे है। केजरीवाल ने तो बीते दिनों नतीजे आने से पहले ही लिखकर कह दिया की गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। हिमाचल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसके साथ ही दिल्ली के एमसीडी चुनाव में केजरीवाल की सरकार बन रही है टीवी चैनलों पर भी आप पार्टी की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर कोई आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा से नहीं मिला कांग्रेस को फायदा
गुजरात चुनाव में राहुल गांधी अंतिम समय में रैलियां करने पहुंचे थे लेकिन उसका कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है बीते दिनों कांग्रेस के अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुजरात पहुंचे लेकिन किसा तरह का कोई बादलाव नजर नहीं आ रहा है। हिमाचल के एक्जिट पोल में भी कांग्रेस को खास फायदा नहीं मिल रहा है। इसके बाद एमसीडी में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर है कहा जा रहा है कि कांग्रेस सिर्फ पांच से सात वार्ड पर जीत दर्ज कर सरती है। बहरहाल चुनाव के नतीजों में भी कांग्रेस असफल होती है तो राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी पर सवाल उठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।