Weather Update : धूप खिलने से राजधानी में सुहावना हुआ मौसम, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather Update : धूप खिलने से राजधानी में सुहावना हुआ मौसम, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया और कहा कि शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 197 दर्ज किया गया। फरीदाबाद (196), गुरुग्राम (164), गाजियाबाद (183), ग्रेटर नोएडा (146) और नोएडा (153) में भी एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।