Weather Update : दिल्ली में अभी कुछ दिन और हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather Update : दिल्ली में अभी कुछ दिन और हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग द्वारा ताजा जानकारी के मुताबिक अभी

राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग द्वारा ताजा जानकारी के मुताबिक अभी बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने की सम्भावना है। दिल्ली में मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही हल्की बारिश के आसार है 
आपको बता दे कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस इसके साथ ही न्यूमतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसके साथ ही मौसम में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।दिल्ली में इस मानसून  सीजन में कुल 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, मोंसों के वापस लौटने के बाद भी दिल्ली में बारिश कि संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान 5 और 6 अक्टूबर को अच्छी बारिश हो सकती है। उससे पहले दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल दिखेगी और तेज धूप निकलेगी। ऐसे में गर्मी परेशान कर सकती है इस बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से गिरावट दर्ज कि गई।  
बता दे कि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और नोएडा  के साथ- साथ  के गुरुग्राम में भी शुक्रवार को मौसम ठीक रहेगा और बारिश कि संभावना नहीं  होगी। मौसम विभाग ने बिहार, एमपी बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश की आंशका जताई है। पिछले दिनो दिल्ली में लगातार बारिश हुई है, जिससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया था। कई लोगों की मौत भी हो गई है। लोगों का जीन काफी ज्यादा मुश्किलों में हो गया था।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।