दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर बारिश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर बारिश

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जगहों पर बारिश होने के

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जगहों पर बारिश होने के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के पालम में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी, जबकि नजफगढ़ इलाके में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘तेज हवा चलने के साथ यहां गरज के साथ छींटे पड़।’’ मौसम विभाग के अनुसार आज यहां शाम साढ़ पांच बजे तक आर्द्रता का स्तर 51 प्रतिशत रहा।

UP के किसानों के साथ हूं जिनकी फसलें ओलावृष्टि में हुई बर्बाद : प्रियंका

राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।