दिल्ली में मौसम रहा सुहाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में मौसम रहा सुहाना

NULL

दिल्ली में  हल्के-फुल्के बादल छाये रहे जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला और मौसम सुहाना रहा। आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां कल न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

1 118

मौसम अधिकारियों के अनुसार राजधानी में कल भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।