Weather: दिल्ली में बारिश के बाद अब गर्मी से हो जाए सावधान, जानिए कितना बढ़ सकता है तापमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Weather: दिल्ली में बारिश के बाद अब गर्मी से हो जाए सावधान, जानिए कितना बढ़ सकता है तापमान

देश में अब बारिश के बाद गर्मी का सितम चालू हो गया है। अब ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी

देश में अब बारिश के बाद गर्मी का सितम चालू हो गया है। अब ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से जनता को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। देखा जाए तो बारिश से आई गुलाबी ठंड के बाद अब दिल्ली में गर्मी ने सताना शुरू कर दिया है। ऐसे ही पिछले दो दिनों से दोपहर में तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान ने नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। बता दें रात में हल्की ठंड पड़ रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब गर्मी की तपिश देखने को मिलेगी और आने वाले दिनों में पारा चढ़ेगा। 
1681110112 untitled project 2023 04 10t121659.357
राजधानी में बारिश के बाद अब गर्मी का दिखेगा सितम 
जानकारी के अनुसार  रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर आद्रता 21 से 80 फीसदी के बीच रही। यह पिछले कई दिनों में अधिकतम तापमान में भारी बढ़ोतरी है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का खन अहइ की दिल्ली में इस बार भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।