हम नकारात्मक राजनीति नहीं करते : गोपाल राय

दिल्ली के नब्ज टटोलने के लिए आप द्वारा शुरू किए गए जनसंवाद यात्रा के दूसरे दिन आप दिल्ली

नई दिल्ली : दिल्ली के नब्ज टटोलने के लिए आप द्वारा शुरू किए गए जनसंवाद यात्रा के दूसरे दिन आप दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने नरेला और बादली में जनता के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा कि पांच साल पहले आपने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। 
केजरीवाल जी ने हमें आपके पास भेजा है ताकि जनता के बीच जनता के कामों का हिसाब-किताब किया जा सके।दिल्ली में 1993 में भाजपा की सरकार बनी लेकिन पार्टी के भीतर की आंतरिक कलह की वजह से भाजपा की पांच साल की सरकार में तीन मुख्यमंत्री बने। इसके बाद दिल्ली में तीन बार लगातार कांग्रेस की सरकार बनी और तीनों बार एक ही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहीं। गोपाल राय ने कहा कि हम नकारात्मक राजनीति नहीं करते। 
हमारी राजनीति सकारात्मक है इसलिए हम यहां इन तीनों पार्टियों के सिर्फ अच्छे कामों की ही चर्चा करेंगे। गोपाल राय ने सबसे पहले भाजपा पर सवाल करते हुए जनता से पूछा कि पांच साल की अपनी सरकार के दौरान भाजपा ने जनता के हित में कौन-कौन से काम किए? किसी ने माइक लेने के लिए हाथ नहीं उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।