हम सातों सीट जीत रहे, दिल्ली की जनता का धन्यवाद : तिवारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हम सातों सीट जीत रहे, दिल्ली की जनता का धन्यवाद : तिवारी

एग्जिट पोल के नतीजों के प्रति विश्वास जताते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तिवारी ने कहा पोल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही रविवार को आये एग्जिट पोल के नतीजों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वागत किया है। एग्जिट पोल के नतीजों के प्रति विश्वास जताते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पोल के अनुसार भी हम दिल्ली में सात में सातों सीटें जीत रहे हैं।

इसके लिए हम दिल्ली की महान जनता के रुझान का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है 23 मई को भी ऐसा ही परिणाम आयेगा। तिवारी ने आगे कहा कि हमें पूरे देश में एग्जिट पोल 308 सीटें दे रहे हैं पर हम 350 से ज्यादा सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनायेंगे। इस दौरान मनोज तिवारी ने मतदान के आखिरी चरण में अपने वाराणसी प्रवास की भी जानकारी दी।

उन्होंने ​ट्विट कर कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ जी की भव्य पूजा की। वाराणसी की शोभा चमत्कारिक रूप से बढ़ी है जय विश्वनाथ। उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी में अपनी मां और हमारी बेटी की नानी के साथ गांव गया और पूरे परिवार सहित मां को मतदान कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।