हर घर तिरंगा अभियान पर खुशी की लहर, केजरीवाल बोले- जनता से ध्वज फहराने का किया आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हर घर तिरंगा अभियान पर खुशी की लहर, केजरीवाल बोले- जनता से ध्वज फहराने का किया आग्रह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार से शुरू हो रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिल्लीवासियों

 भारत में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों के बीच हर घर तिरंगा अभियान पर भारी  उत्साह देखने को मिल रहा हैं। इसी बीच देश के अलग- अलग राज्यों में तिरंगा अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी केजरीवाल ने औपचारिक तौर से अपील की शनिवार से शुरू हो रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिल्लीवासियों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह करते हुए कहा कि तिरंगा देश का सम्मान और गौरव है। 
केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा…..
1660381110 image 2022 08 13 142828507
केजरीवाल सरकार ने राजधानी के हर हिस्से में स्कूल के बच्चों और लोगों के बीच 25 लाख तिरंगे बांटने और आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कई अन्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो रहा है। आप भी गर्व से अपने घर पर तिरंगा ज़रूर लगायें।” केंद्र ने विशेष अवसर को मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले लोगों से सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे को अपनी ‘डिस्पले पिक्चर’ (डीपी) पर लगाने का आग्रह किया था।
हर घर तिरंगा पर लोगों से की अपील- केजरीवाल
केजरीवाल सरकार भी ‘हर हाथ तिरंगे’ के साथ आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाएगी। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 14 अगस्त की शाम तिरंगे को थामे हुए राष्ट्रगान गान में लोगों के साथ शामिल होंगे।
केजरीवाल ने कहा था, ”मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को पूरे उत्साह के साथ मनाएं। आइए हम सभी 14 अगस्त को शाम पांच बजे एक साथ मिलें और अपने हाथों में तिरंगा और हमारे दिलों में देशभक्ति लेकर राष्ट्रगान गाएं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।