क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना जेएनयू में संभव था हिंसा का नंगा नाच : कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना जेएनयू में संभव था हिंसा का नंगा नाच : कांग्रेस

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हिंसा को लेकर सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हमला करने वालों का संबंध भाजपा से है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल भी किया कि क्या गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हिंसा का नंगा नाच हो सकता था? 
उन्होंने ट्वीट किया, ”मोदी जी और अमित शाह जी की आख़िर देश के युवाओं और छात्रों से क्या दुश्मनी है? कभी फ़ीस वृद्धि के नाम पर युवाओं की पिटाई, कभी सविंधान पर हमले का विरोध हो, तो छात्रों की पिटाई। अब जवाहर लाल नेहरू में हिंसा का नंगा नाच हो रहा है और वो भी सरकारी संरक्षण में! ”


उन्होंने दावा किया, ”जेएनयू परिसर पर हमला सुनियोजित था। हमले को जेएनयू प्रशासन का समर्थन हासिल था। गुंडों का संबंध भाजपा से था। छात्र और शिक्षक पीटे जाते रहे और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह मोदी-शाह का छात्रों के लिए गुजरात मॉडल है।” सुरजेवाला ने सवाल किया, ”क्या यह गृह मंत्री के मौन समर्थन के बिना हो सकता है?” 

1578288212 randeep jnu tweet

जेएनयू हिंसा: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।