भारत को खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र बनाना चाहता हूं : राठौड़  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत को खेल उपकरण विनिर्माण केंद्र बनाना चाहता हूं : राठौड़ 

NULL

नयी दिल्ली : खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज कहा कि भारत को खेल उपकरणों के विनिर्माण का केंद्र बनाना उनका एक प्रमुख लक्ष्य है। राठौड़ ने स्पोर्टएक्स.एशिया 2018 में कहा, ‘‘भारत को खेल उपकरणों का विनिर्माण केंद्र बनाने के लिये क्या करना होगा और देश की नीतियों में क्या बदलाव लाने होंगे, यह जानने के लिये भारत और विश्व के सर्वश्रेष्ठ खेल सामान निर्माताओं के सम्मेलन की योजना बना रहे हैं। ’’

खेल मंत्री ने कहा देश में खेल आधारभूत ढांचे में सुधार करने के लिये निजी क्षेत्र को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना भारत को खेलों के क्षेत्र में मजबूत ताकत बनाने की है और इसके लिये हमें निजी क्षेत्रों से मदद की जरूरत है। अभी हमारा ध्यान लक्ष्य ओलंपिक पोडियम के जरिये खेलों में विशिष्टता हासिल करने तथा स्कूल खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया के जरिये खेलों का प्रसार करने पर है। ’’

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।