दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे, जिसमें 1.56 करोड़ से अधिक वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,766 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन चुनावों में 699 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। मतदान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सुरक्षा के लिहाज से, दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर जगह-जगह चेकिंग की जा रहा है। साथ ही मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बल सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी में कल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। pic.twitter.com/ggwK0Y5an2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली में विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें तीन पार्टियां- आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस मैदान में हैं। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक, सभी राष्ट्रीय नेताओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए जनसभाएं की। हालांकि, उनकी पार्टी की किस्मत का फैसला आज वोटिंग के बाद ईवीएम में कैद हो जाएगा।
सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा
वोटिंग के दिन के लिए डीएमआरसी और डीटीसी ने विशेष तैयारी की है। बस और मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी। मेट्रो के सभी रूटों पर रात के समय सेवा में विस्तार दिया गया है। अधिकांश रूटों पर मेट्रो आधे से एक घंटे अतिरिक्त समय तक उपलब्ध रहेगी। चुनाव को लेकर दिल्ली में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है जबकि हरियाणा में भी सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, बोर्डों और निगमों में 5 फरवरी को छुट्टी दी गई है। यह उन कर्मचारियों के लिए लागू रहेगा जो कि दिल्ली के पंजीकृत मतदाता हैं। दिल्ली में भी सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। स्कूल और कॉलेजों को भी बंद किया जाएगा क्योंकि कई स्कूलों और कॉलेजों में भी बूथ बनाए जाते हैं।
दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे, जब यह तय होगा कि आम आदमी पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रख पाती या बीजेपी-कांग्रेस अपना लंबा वनवास खत्म कर सत्ता हासिल करने पाने में विजयी हासिल करती है। दिल्ली चुनाव में वोटिंग पर्सेंटेज की निर्णायक भूमिका की संभावना के साथ-साथ, अब सभी की निगाहें दिल्ली के वोटर्स पर टिकी हैं, जो कि बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पोलिंग बूथ पर नजर आएंगे।