मौजपुर में धीमी गति से आरंभ हुआ मतदान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मौजपुर में धीमी गति से आरंभ हुआ मतदान

NULL

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के मौजपुर वार्ड में आज मतदान धीमी गति आरंभ हुआ।

vote ukदिल्ली राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और छुट्टी होने की वजह से मतदाता घरों के भीतर ही बैठे हुए हैं और सुबह 10 बजे तक सिर्फ 7 % ही मतदान हुआ है।

weather 17मतदान की सुबह 8 :00  AM आंरभ हुआ और शाम 5 :30 PM तक मतदान होगा।

हाल में ही हुई उम्मीदवारों की मौत होने के कारण मौजपुर और सराय पीपल थाला वार्ड में चुनाव टाल दिया गया था। तीन नगर निगमों के 272 वार्डो में से 270 वार्ड पर चुनाव 23 अप्रैल को आयोजित किया गया था और इसके परिणामों की घोषणा 26 अप्रैल को हुई थी।

vote

मौजपुर वार्ड में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नसीम की मौत की वजह से उपचुनाव आयोजित हो रहा है। उनकी बेटी शाहीन पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। यहां से भाजपा के सुमन शर्मा, कांग्रेस की रेखा शर्मा और आम आदमी पार्टी की रेशमा चुनाव लड़ रही हैं।

NDMC के सराय पीपल थाला वार्ड में 21 मई को चुनाव आयोजित होगा। यहां समाजवादी पार्टी उम्मीदवार दिनेश सिंह की मौत होने से चुनाव के लिए दोबारा तारीख तय की गई थी। सिंह के बेटे हिमांशु अब यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।