वीज़ा बनाने वाले का भंडाफोड़, भारत के लिए बनाते थे जाली वीजा, दिल्ली पुलिस ने दो अफ्रीकी नागरिक को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वीज़ा बनाने वाले का भंडाफोड़, भारत के लिए बनाते थे जाली वीजा, दिल्ली पुलिस ने दो अफ्रीकी नागरिक को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अफ्रीका के दो देशों के दो नागरिकों को भारत का जाली वीज़ा बनाने के आरोप

भारत की राजधानी दिल्ली में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने विदेशी नागरिकों को जाली विजा बनाने के केस में गिरफ्तार कर लिया हैं। यह विदेशी नागरिक अफ्रीका का बताया जा रहा हैं, जहां पर दो विदेशी नागिरक ने इस कांड को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है यह विदेशी नागरिक अवैध रूप से अफ्रीका के लोगों के लिए वीजा बनाए करते थे।  
वीजा भंडाफोड़ का हुआ पर्दाफाश
1660048898 lllllllllll
 सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान घाना के नागरिक ओरटेगा लियोनार्ड (33) और कोट डिलवोइर के नागरिक डियोमांडे अली (32) के तौर पर हुई है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की निलोठी एक्सटेंशन के चंदर विहार इलाके में रहने वाले दो अफ्रीकी ऐसे अफ्रीकी लोगों के लिए भारत का जाली वीज़ा तैयार कर रहे हैं जिनके वीज़ा की अवधि खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनके लेपटॉप को जब्त कर लिया गया जिसमें जाली वीज़ा का प्रारूप था।
30 से ज्यादा नकली वीजा को दिया अंजाम
डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपी 2018 में तीन महीने के पर्यटन वीज़ा पर भारत आए थे लेकिन अपने-अपने वतन नहीं लौटे। वीर के मुताबिक, उनके पासपोर्ट पर भी जाली वीज़ा पाया गया है जो कथित रूप से उन्होंने ही तैयार किया था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे अबतक 30 से ज्यादा जाली वीज़ा तैयार कर चुके हैं। जाली वीज़ा इस्तेमाल करने वाले अफ्रीकी लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।