Video Viral: बस में लड़की को देखकर एक शख्स ने कर डाली गंदी हरकत, शोर मचाने पर मार्शल ने लिया तुरंत एक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Video Viral: बस में लड़की को देखकर एक शख्स ने कर डाली गंदी हरकत, शोर मचाने पर मार्शल ने लिया तुरंत एक्शन

डीटीसी मार्शल ने वायरल वीडियो में स्पष्ट किया कि एक शख्स लड़की को देकर बस में ही मास्टरबेट

राजधानी दिल्ली में एक शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअस, यह वारदात रोहिणी इलाके से सामने आई है जहां पर डीटीसी की बस में एक लड़की के साथ बिहार के लड़के ने सार्वजनिक स्थल पर ही मास्टरबेट करने लगा। जब इसका विरोध लड़की ने किया तो तुरंत मार्शल ने एक्शन भी लिया। आपकों बता दें कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
डीटीसी मार्शल ने लिया तुरंत एक्शन 
मिली जानकारी के मुताबिक डीटीसी मार्शल ने वायरल वीडियो में स्पष्ट किया कि एक शख्स लड़की को देकर बस में ही मास्टरबेट करने लगा। दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस शख्स को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके पीछे का कारण यह है कि लड़की ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। 

बस में ही करने लगा एक शख्स मास्टरबेट
वायरल वीडियो के अनुसार, आरोपी व्यक्ति ने यह स्वीकार किया है कि मैं लड़की को देखकर मास्टरबेट कर रहा था। जब इस पर लड़की ने शोर मचाया तो तो बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद वीडियो में आरोपित रोता नजर आया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित बिहार का रहने वाला है। उसे घटना के बाद पुलिस को सौंपा गया था, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, क्योंकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
लड़की ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत 
जब इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचित की गई तो तुरंत इस घटना की जांच शुरू की गई । पुलिस ने कथित तौर से स्पष्ट किया कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज कराने और इस संबंध में कोई शिकायत देने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। लेकिन इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि भविष्य में इस शख्स ने इस तरह की कोई भी हरकत की तो कानून धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी और एक्शन भी लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।