उत्तर प्रदेश : नाबालिग ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश : नाबालिग ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। फरार किशोर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को बारह साल का लड़का बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। कलान के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि बुधवार की शाम एक पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।

185

उसका पड़ोस का बारह साल का लड़का उसे फुसला कर अपने घर ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़के से छूटने के बाद बच्ची अपने घर गई और परिजनों को घटना बताई। परिजन की तहरीर पर गुरुवार को किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। फरार किशोर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।