उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा

नई दिल्ली : उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उसके इलाज में जुटी हुई है।
एम्स ने मंगलवार को एक बयान में कहा, सोमवार रात लड़की को लखनऊ से एम्स लाया गया। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। बयान में कहा गया है कि पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह को भी मंगलवार दोपहर यहां भर्ती कराया गया। 
उनकी हालत भी बेहद गंभीर है। बयान में बताया गया है, उन्हें दिमाग में कई गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा उन्हें कई फ्रैक्चर हैं। वर्तमान में उनकी हालत गंभीर है, वह बेहोश हैं और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।