पूर्वी दिल्ली में महिला पत्रकार पर अज्ञात हमलावर ने किया हमला, गाड़ी पर फेंके अंडें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्वी दिल्ली में महिला पत्रकार पर अज्ञात हमलावर ने किया हमला, गाड़ी पर फेंके अंडें

यह घटना वसुंधरा एक्लेव क्षेत्र में धर्मशिला अस्पताल के पास की है। उनकी कार की विंडस्क्रीन पर हमलावर

पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एंक्लेव में रविवार तड़के अज्ञात हमलावर ने एक महिला पत्रकार को गोली मार कर घायल कर दिया। पत्रकार महिला मिताली चंदोला की हालत फिलहाल स्थिर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब वह कार से नोएडा जा रही थी। 
इसी दौरान एक वाहन चालक ने ओवरटेक करते हुए उनका रास्ता रोका और अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली दागी। यह घटना वसुंधरा एक्लेव क्षेत्र में धर्मशिला अस्पताल के पास की है। उनकी कार की विंडस्क्रीन पर हमलावर ने अंडें भी फेंके और इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। मिताली की बांह में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। 
फिलहाल मिताली को धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं ये बदमाश वहीं तो नही हैं जो बाइक सवारों पर पहले अंडे फेंकते हैं और फिर उनको लूट लेते हैं। पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश होने की बात को भी अस्वीकार नहीं कर रही है क्योंकि मिताली ने यह भी बताया है कि उनके संबंध परिवार के साथ अच्छे नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।